1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिवाल्वर रानी उठा ले गई बेवफ़ा प्रेमी को शादी के मंडप से

रिवाल्वर रानी उठा ले गई बेवफ़ा प्रेमी को शादी के मंडप से

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2017 06:21 pm IST,  Updated : May 18, 2017 06:24 pm IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शादी समारोह से दूल्हे को रिवाल्वर की दम पर प्रेमिका द्वारा उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है हालंकि रिवाल्वर रानी और अपहत दूल्हे को हमीरपुर पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है।

Ashok, Versha- India TV Hindi
Ashok, Versha

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शादी समारोह से दूल्हे को रिवाल्वर की दम पर प्रेमिका द्वारा उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है हालंकि रिवाल्वर रानी और अपहत दूल्हे को हमीरपुर पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। लेकिन इस पूरे मामले में दुल्हा अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। ये घटना 15 मई की रात की है।

अशोक यादव की इसी कोतवाली क्षेत्र के भवानी गाँव में 15 मई की रात रामसजीवन यादव की बेटी भारती यादव से शादी हो रही थी, लेकिन जैसे ही अशोक की शादी की सूचना इसकी प्रेमिका वर्षा साहू को लगी वो अपने साथियों के साथ यहाँ आ धमकी और हथियारों के दम पर इसको अपने साथ उठा ले गई। काफी तलाश के बाद आख़िरकार पुलिस ने आज बांदा से इन दोनों को बरामद कर लिया गया है।

हम आपको यह भी बता दें की अशोक पहले ही एक शादी कर चुका है जिससे इसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी के मर जाने के बाद इसका प्रेम प्रसंग छतरपुर जिले की रहने वाली वर्षा साहू से हो गया था जो फिलहाल बांदा में रह कर जॉब करती है, लेकिन उसको भी धोखा देकर अशोक हमीरपुर में दूसरा ब्याह रचाने जा रहा था, लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अशोक की बोलती बन्द है।

अशोक की प्रेमिका वर्षा साहू का कहना है कि अशोक उसे ये बोलकर यहां आया था कि यहां उसके दोस्त की शादी है लेकिन मुझे शक था तो मैन इसको देखने चली आई, तो पता चला की यह खुद शादी कर रहा है। वर्षा ने दावा किया कि उसने हथियार के दम पर ओशोक को नहीं उठाया बल्कि वह खुद उसके साथ आया है। वर्षा का कहना है कि उसका आठ साल से अफेअर चल रहा था और एक दिन पहले ही इसने मेरे साथ मंदिर में शादी की थी।

मौदहा कोतवाली पुलिस ने जब इन दोनों को मीडिया के सामने पेश किया तो पहले तो यह दोनों कुछ भी बोलने से कतराते रहे लेकिन बाद में मामला तूल पकड़ते देख प्रेमिका वर्षा ने अपने प्रेमी अशोक को मीडिया के सामने खूब लताड़ा जिसका जवाब अशोक के पास नहीं था। 

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में लग गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत