1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: नवादा जिला के राजद महासचिव का सिर कटा शव हुआ बरामद, पड़ोसन पर हत्या का आरोप

बिहार: नवादा जिला के राजद महासचिव का सिर कटा शव हुआ बरामद, पड़ोसन पर हत्या का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 06:11 pm IST

पासवान का 6 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नवादा: बिहार के नवादा के जिला राजद महासचिव कैलाश पासवान का सिर कटा शव सोमवार शाम पुलिस ने नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र से गुजर रही पैमार नदी पर बने एक पुल के नीचे बरामद किया। पासवान का गत 6 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था। नवादा नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने आज बताया कि जिले के बुधौल गांव निवासी पासवान गत 6 जुलाई को पंचायत के किसी काम से अपने घर से निकले थे। 

उनके घर नहीं लौटने पर उनके पुत्र संजय पासवान ने अपहरण की आशंका जताते हुए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी । पासवान के रिश्तेदारों ने उनकी पडोसन किरण देवी पर उनकी हत्या करवाने का आरोप लगाया है । किरण उनकी दूसरी पत्नी होने का दावा करती है और एक स्वयंसेवी संस्था चलाती है। इसबीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि पासवान ले जाने वाले कार चालक छोटू साव को पुलिस ने झारखण्ड के बोकारो से गिरफ्तार कर लिया है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत