1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहित की मौत पर मुस्कुराती सियासत, राहुल गांधी का अनशन खत्म

रोहित की मौत पर मुस्कुराती सियासत, राहुल गांधी का अनशन खत्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2016 10:54 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 11:10 pm IST

हैदराबाद: हैदराबाद यूनिवर्सिटी के खुदकुशी करने वाले छात्र रोहित वेमुला के जन्मदिन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अनशनकारी छात्रों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे। खुदकुशी करने वाले छात्र रोहित वेमुला की मां के हाथों

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

हैदराबाद: हैदराबाद यूनिवर्सिटी के खुदकुशी करने वाले छात्र रोहित वेमुला के जन्मदिन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अनशनकारी छात्रों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे। खुदकुशी करने वाले छात्र रोहित वेमुला की मां के हाथों पानी पीकर राहुल गांधी ने अनशन तोड़ा और बड़ी गर्मजोशी के साथ अनशनकारी छात्रों के गले मिले। राहुल गांधी रात से भूख हड़ताल पर थे और मोदी सरकार व संघ परिवार उनके निशाने पर थे।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आदर के साथ मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि भारत यहां के लोगों से मिलकर बना है। ये गैर भारतीयों से मिलकर नहीं बना है। यहां सभी भारतीय हैं। इनके कपड़े, धर्म, समुदाय, राज्य अलग हो सकते हैं, लेकिन यहां कोई देशद्रोही नहीं है।’

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला लेकिन सच ये है कि हैदराबाद में कदम रखते ही उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। यूनिवर्सिटी गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने राहुल गो बैक के नारे लगाए तो वहीं कई छात्रों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर सियासत का आरोप भी लगाया।

छात्रों ने कहा कि यहां पर राजनीति हो रही है, जो सही नहीं है। जो नेता यहां पर आ रहे हैं, वो लोग रोहित की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। राहुल भले रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में मोदी सरकार पर वार कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष के अनशन को बेवजह क़रार दिया।

अनशन ख़त्म होने के बाद राहुल गांधी यूनिवर्सिटी से रवाना हो गए। लेकिन उनके तेवर बता रहे थे कि कांग्रेस इस मामले को आगे ले जाएगी।

अगली स्लाइड पर देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत