1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के पास सोनीपत में स्कूल की छत गिरी, 25 बच्चों को आई गंभीर चोटें

दिल्ली के पास सोनीपत में स्कूल की छत गिरी, 25 बच्चों को आई गंभीर चोटें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2021 03:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 03:44 pm IST

सोनीपत में गन्नौर गांव बाय रोड पर स्थित जीवानंद स्कूल में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में 3 मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ घायलों को पास के सामुदायिक अस्पताल भिजवाया गया है।

Roof Of School Building Collapses In Sonepat's Gannaur, Many Students Injured- India TV Hindi
दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को एक स्कूल की छत गिर गई है। Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE (PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को एक स्कूल की छत गिर गई है और इस दुर्घटना में लगभग 25 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। सोनीपत में गन्नौर गांव बाय रोड पर स्थित जीवानंद स्कूल में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में 3 मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ घायलों को पास के सामुदायिक अस्पताल भिजवाया गया है तथा गंभीर रूप से घायल 5 बच्चों को उपचार के लिए खानपुर पीजीआई रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गन्नात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीसरी कक्षा के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गई जिससे कमरे में पढ़ाई कर रहे 25 बच्चे और छत पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई।

घायल बच्चों को आनन-फानन में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां ये 5 बच्चों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। 20 बच्चों और 3 मजदूरों का प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद एसडीएम सुरेंद्र दूहन, सिविल सर्जन जयकिशोर व बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत