1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: जब क्रेन पर झुलने लगा हाथी, जानिए क्या है मामला

VIDEO: जब क्रेन पर झुलने लगा हाथी, जानिए क्या है मामला

 Reported By: T Raghavan
 Published : Jan 28, 2021 09:59 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 09:59 am IST

करीब एक सप्ताह की मशक्कत के बाद कर्नाटक वन विभाग ने एक उत्पाती हाथी को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।

जब क्रेन पर झुलने लगा...- India TV Hindi
जब क्रेन पर झुलने लगा हाथी, जानिए क्या है मामला Image Source : INDIA TV

सकलेशपुर (कर्नाटक): करीब एक सप्ताह की मशक्कत के बाद कर्नाटक वन विभाग ने एक उत्पाती हाथी को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। घटना कर्नाटक के सकलेशपुर की है यहां के जंगल में एक हाथी कुछ दिनों पहले अपने झुंड से बिछड़ गया जिसके बाद वो उत्पाती हो गया और जंगल के आस पास रहने वाले लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचाने लगा। जब ये खबर आई कि इस हाथी ने एक व्यक्ति को भी कुचलकर मार दिया है तो वन विभाग की टीम एक्शन में आ गई।

21 जनवरी को मट्टीगोडू एलिफेंट कैम्प से 3 ट्रेन्ड हाथियों जिन्हें कुम्की एलिफेंट भी कहा जाता है, को बुलाया गया और ऑपरेशन जम्बो लॉन्च किया गया। इन तीनों कुम्की हाथियों को रेडियो कॉलर लगाया गया ताकि इनकी मूवमेंट को लगातार ट्रेक किया जा सके।

देखें वीडियो-

पांच दिन की जद्दोजहद के बाद 26 जनवरी को इस उत्पाती हाथी को जंगल में ढूंढ़ लिया गया और ट्रेंड हाथियों की मदद से उसे जंगल के खुले हिस्से में लाया गया। इसके बाद एक क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित तरीके से एक ट्रक में लोड किया गया। फिलहाल इस हाथी को निकट के ट्रेनिंग कैम्प में रखकर उसकी देखभाल की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत