1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरपीएफ जवान ने नशे में धुत होकर बंदूक के दम पर युवक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, मामला दर्ज

आरपीएफ जवान ने नशे में धुत होकर बंदूक के दम पर युवक के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2018 11:01 pm IST,  Updated : May 21, 2018 11:01 pm IST

 झा ने वहां शराब पीने के बाद बंदूक के बल पर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और घटना का वीडियो बनाने का दावा करते हुए धमकी दी कि शिकायत करने पर वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

पूर्णिया: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान के खिलाफ शराब के नशे में धुत होकर 18 साल के एक युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के लिए सोमवार को मामला दर्ज किया गया। पूर्णिया के बनमाखी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ चौकी के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी समीर कुमार झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि रेल अधिकारियों के पीड़ित द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत भेजने के बाद मामला दर्ज किया गया। 

कुमार ने बताया कि मजदूर के रूप में काम करने वाले शिकायतकर्ता ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि झा शुक्रवार को उसे अपने घर ले गया था। पीड़ित ने बताया कि झा ने वहां शराब पीने के बाद बंदूक के बल पर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और घटना का वीडियो बनाने का दावा करते हुए धमकी दी कि शिकायत करने पर वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से रोक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत