1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरएसएस से संबद्ध किसानों की इकाई ने गुजरात में जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी

आरएसएस से संबद्ध किसानों की इकाई ने गुजरात में जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2018 09:36 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 09:36 pm IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार किसानों के मुद्दों पर ध्यान नहीं देती है तो वह गुजरात में आंदोलन करेंगे।

RSS, farmers, agitation, Gujarats- India TV Hindi
RSS-affiliated farmers body warns of agitation in Gujarats Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

अहमदाबाद (गुजरात): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार किसानों के मुद्दों पर ध्यान नहीं देती है तो वह गुजरात में आंदोलन करेंगे। राज्य में इस किसान इकाई से लगभाग पांच लाख सदस्य जुड़े हुए हैं।

Related Stories

किसानों की मुख्य मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार तत्काल खरीफ (ग्रीष्मकालीन) फसल की खरीददारी, खाद के दामों में कमी, फसल नुकसान का सर्वेक्षण और कृषि संबंधित उत्पादों से जीएसटी हटाना शामिल है। 

बीकेएस के अध्यक्ष विट्ठल दुधात्रा ने बताया कि यह इकाई 15 अक्टूबर को रैलियां आयोजित करेगी और प्रत्येक जिले में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार इस पर कदम नहीं उठाती है तो हम आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन शुरू करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत