1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब पीकर राजधानी एक्सप्रेस में किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा तो कहा-I LOVE YOU...

शराब पीकर राजधानी एक्सप्रेस में किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा तो कहा-I LOVE YOU...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2018 07:35 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 07:35 pm IST

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान और अधिकारी ने शराब पीकर राजधानी एक्सप्रेस में जमकर हंगामा किया जिसके बाद यात्रियों की शिकायत पर उन्हें कटिहार में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया।

ITBP Personal arrest- India TV Hindi
ITBP Personal arrest

नई दिल्ली: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान और अधिकारी ने शराब पीकर राजधानी एक्सप्रेस में जमकर हंगामा किया जिसके बाद यात्रियों की शिकायत पर उन्हें कटिहार में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। आईटीबीपी के अधिकारी और एक सिपाही को दिल्ली जाना था। लेकिन राजधानी एक्सप्रेस में शराब पीकर इन लोगों ने ऐसा गदर मचाया कि आरपीएफ ने कटिहार में ही उतार लिया। ट्रेन छोड़ने के बाद भी इनलोगों का हंगामा नहीं थमा। लिहाजा पुलिस को हथकड़ी पहनानी पड़ी। हथकड़ी पहनने के बाद भी इनका ड्रामा कम नहीं हुआ। पुलिस ने जब इन्हें हथकड़ी पहनाई तो इनलोगों ने कहा-आई लव यू आरपीएफ।

आरोपों के मुताबिक गुवाहाटी से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की ए-1 बोगी में शराब पीकर आटीबीपी के अधिकारी और जवान ने काफी ड्रामा किया। इन लोगों ने एसी अटेंडेंट से बदसलूकी की और पुलिस स्कॉर्ट से मारपीट भी की। आरपीएफ ने जब इन्हें गिरफ्तार किया तो इस अधिकारी ने पुलिस पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा-' आरपीएफ एक ऐसी फोर्स है जो पैसा कमाती है। पूरी हड्डियां तोड़ रखी हैं। सोते-सोते उठा के लाना..क्या ये अच्छी बात है ?'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत