1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलभूषण मामले में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया संसद में बयान, कहा ICJ में भारत की हुई जीत

कुलभूषण मामले में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया संसद में बयान, कहा ICJ में भारत की हुई जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2019 11:18 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 11:30 am IST

कुलभूषण जाधव के मामले में अंतररज्ञष्ट्रीय न्यायालय द्वारा कल सुनाए गए फैसले पर आज विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्य सभा में बयान दिया।

S Jaishankar- India TV Hindi
S Jaishankar

कुलभूषण जाधव के मामले में अंतररज्ञष्‍ट्रीय न्‍यायालय द्वारा कल सुनाए गए फैसले पर आज विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्‍य सभा में बयान दिया। विदेश मंत्री ने बताया कि आईसीजे में सुनाया गया फैसला भारत की जीत है। उन्‍होंने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट ने माना कि पाकिस्‍तान ने इस मुद्दे पर वियना समझौते का उल्‍लंघन किया। साथ ही यह भी सिद्ध हुआ है कि पाकिस्‍तान ने झूठे मामले में कुलभूषण को फंसाया और उसे गलत तरीके से फांसी की सजा सुनाई है। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने इस मौके पर कहा कि कुलभूषण के परिवार ने जिस हिम्‍मत के साथ इस पूरी परिस्थिति का सामना किया है वह काबिले तारीफ है। उन्‍होंने आश्‍वस्‍त करते हुए कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा और बेहतरी के साथ उनकी जल्‍द वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उपराष्‍ट्रपति ने सदन की एकता पर जताई खुशी 

राज्‍यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के बाद उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति वैंकैया नायडू ने कहा कि यह देखकर काफी खुशी है कि आईसीजे के निर्णय को लेकर पूरा सदन एकजुट है। मुझे उम्‍मीद है कि जब तक कुलभूषण छोड़ नहीं दिए जाते तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत