1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA: आदत लातों की जिसे पड़ी, वो कब मानेगा बातों से या तो मानेगा हाथों से या तो मानेगा लातों से- साक्षी महाराज

CAA: आदत लातों की जिसे पड़ी, वो कब मानेगा बातों से या तो मानेगा हाथों से या तो मानेगा लातों से- साक्षी महाराज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 11:34 pm IST

शरजील इमाम द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान पर देशभर में चर्चा का माहौल है। कई जगहों पर शरजील इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। कई राज्यों की पुलिस शरजील इमाम को ढूंढ़ भी रही है।

Unnao MP Sakshi Maharaj- India TV Hindi
उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। शरजील इमाम द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान पर देशभर में चर्चा का माहौल है। कई जगहों पर शरजील इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। कई राज्यों की पुलिस शरजील इमाम को ढूंढ़ भी रही है। अब भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शरजील इमाम को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसपर विवाद छिड़ गया है। साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिन लोगों को लातों की आदत पड़ी है, वो बातों से नहीं मानेंगे। वो सिर्फ हाथों से या लातों से मानेंगे।

साक्षी महाराज ने कहा, "एक तो मौलवी कह रहा है कि हम देश के टुकड़े करवा देंगे। हम नार्थ ईस्ट को कटवा देंगे। तो ये डरे लोग हैं? ये डरे लोगों की भाषा है? खुले आम कह रहे हैं, मोदी को मारने की घोषणा कर रहे हैं। अमित शाह को मारने की घोषणा कर रहे हैं। ये डरे लोग है? ये उत्पाति लोग हैं, राष्ट्र विरोधी लोग हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं माननीय मोदी जी और अमित शाह जी से कहूंगा सारा देश आपके साथ खड़ा है। तिलभर पीछे हटने की जरूरत नहीं है और इन राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है। दंडात्मक कार्रवाई करिए।" साक्षी माहाराज इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ''मुझे पता है कि आदत है लातों की जिसे पड़ी, वो कब मानेगा  बातों से, या तो मानेगा हाथों से या तो मानेगा लातों से, तो मुझे लगता है लातों के देवता बातों से नहीं मानते हैं, तो सरकार को कठोर कार्रवाई  करनी ही पड़ेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत