1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सत्यपाल मलिक गोवा के राज्यपाल नियुक्त, गिरीश चंद्र मुर्मू होंगे जम्मू-कश्मीर के नए ले. गवर्नर

सत्यपाल मलिक गोवा के राज्यपाल नियुक्त, गिरीश चंद्र मुर्मू होंगे जम्मू-कश्मीर के नए ले. गवर्नर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 11:12 pm IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल का तबादला अब गोवा कर दिया गया है। जीसी मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का ले. गवर्नर नियुक्त किया गया है।

Satyapal Malik- India TV Hindi
Satyapal Malik

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला अब गोवा कर दिया गया है। जीसी मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का ले. गवर्नर नियुक्त किया गया है। वहीं पी श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का गवर्नर नियुक्त किया गया है जबकि राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख को ले. गवर्नर नियुक्त किया गया।  धारा 370 हटने के बाद लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर से अस्तित्व में आ जाएंगे। 

1985 बैच के अधिकारी हैं मुर्मू

गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात काडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। वहीं त्रिपुरा काडर के 1977 बैच के अधिकारी माथुर रक्षा सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हैं। मुर्मू इस वर्ष नवम्बर में सेवानिवृत्त होने वाले थे। वहीं माथुर गत वर्ष नवम्बर में केंद्रीय सूचना आयोग से सेवानिवृत्त हुए थे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ जाएंगे। मोदी सरकार ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अन्य आदेश के अनुसार गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व प्रमुख एवं केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर के लिए नियुक्त वार्ताकार किये गए दिनेश्वर शर्मा को लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भाजपा केरल इकाई अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। मलिक गोवा के राज्यपाल का प्रभार संभालेंगे। वह मृदुला सिन्हा का स्थान लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत