1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट में चार नये जज नियुक्ति, जजों की संख्या बढ़कर 34 हुई

सुप्रीम कोर्ट में चार नये जज नियुक्ति, जजों की संख्या बढ़कर 34 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2019 11:04 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 11:04 pm IST

उच्चतम न्यायालय में बुधवार को चार नये न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया, जिससे शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। 

Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में बुधवार को चार नये न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया, जिससे शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। कानून मंत्रालय की अलग-अलग अधिसूचनाओं के मुताबिक न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस आर भट्ट, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रह्मण्यम और न्यायमूर्ति रिषीकेश रॉय को शीर्ष न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति रामसुब्रह्मण्यम और न्यायमूर्ति मुरारी क्रमश: हिमाचल प्रदेश और पंजाब उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे। वहीं, न्यायमूर्ति भट्ट और न्यायमूर्ति रॉय क्रमश: राजस्थान और केरल उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे। 

शीर्ष न्यायालय में काफी संख्या में मामलों के लंबित होने को मद्देनजर सरकार ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या 31 से बढ़ा कर 34 की थी, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत