
मुंबई के गुनहगार याकूब मेमन की ज़िंदगी की आखिरी रात कैसी थी
मुंबई के गुनहगार याकूब मेमन की ज़िंदगी की कल आखिरी रात थी। फांसी के फंदे से बचने के याकूब के तमाम दांव काम नहीं आए। सुप्रीम कोर्ट ने डेथ वारंट को वैध बताकर साफ कर दिया है कि फांसी के सिवाय कोई रास्ता नहीं था। राष्ट्रपति ने भी याकूब की नई दया याचिका खारिज कर दी थी। मुंबई के सीरियल ब्लास्ट केस में बाईस साल में पहली बार कोई फांसी हुई है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर मुंबई को दहलाने वाले दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन के गुनाहों का हिसाब कब होगा?
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि याकूब के खिलाफ जारी डेथ वारंट सही है और याकूब को जो फांसी की सज़ा कायम रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के साथ ही याकूब मेमन की फांसी का रास्ता साफ हो गया था।
अगली स्लाइड में पढ़े- सुप्रीम कोर्ट में याकूब की फांसी की सज़ा को लेकर क्या-क्या हुआ!