1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई ब्लास्ट में दोषी याकूब मेमन को जन्मदिन पर मिली मौत

मुंबई ब्लास्ट में दोषी याकूब मेमन को जन्मदिन पर मिली मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2015 10:05 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 08:06 am IST

नई दिल्ली: 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को नागपुर जेल में फांसी दे दी गई है। याकूब को यहां आज उसके जन्मदिन पर आज सुबह करीब 6:30 बजे फांसी दी गई। जेल

sc

सुप्रीम कोर्ट में याकूब की फांसी की सज़ा को लेकर क्या-क्या हुआ

आज सुबह करीब साढ़े दस बजे सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच ने सुनवाई शुरू की जस्टिस जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस प्रफुल्ल पन्त और जस्टिस अमिताभ राय की कोर्ट में सुनवाई हुई। याकूब मेमन के वकील राजू रामचंद्रन ने कहा कि याकूब मेमन की क्यूरेटिव पिटीशन में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। जिन तीन सीनियर जजों ने रिव्यू पिटीशन सुनी थी और जो पहले से कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा थे। क्यूरेटिव पिटीशन में भी उन्हें शामिल का किया जाना चाहिए था। जो जज इस मामले से अनभिज्ञ हों, वो फैसला नहीं कर सकते।

याकूब के वकील रामचंद्रन ने जब अपनी बात पूरी की उसके बाद इस मामले में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वकील टीआर अंध्यार्जुना मध्यस्थ यानी इंटरवेनर के तौर पर पेश हुए उन्होंने कहा डेथ वारंट वैध नहीं है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास याकूब की याचिका लंबित है, इसलिए उसे 30 जुलाई को फांसी नहीं दी जा सकती है। हालांकि जब इस मामले की सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई चल रही थी। तब महाराष्ट के राज्यपाल ने याकूब की दया याचिका को खारिज कर दिया।

कोर्ट में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा- कोर्ट को ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि देश के दिल पर ये पहला आतंकी हमला था। जिसमें 257 लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने सारी बहस सुनने के बाद करीब सवा चार बजे अपना फैसला दिया। जिसमें कहा गया तीन जजों ने क्यूरेटिव पिटीशन पर जो फैसला दिया वो सही है। क्यूरेटिव पिटीशन पर दोबारा सुनवाई नहीं होगी। टाडा कोर्ट से जारी याकूब मेमन का डेथ वारंट सही है।

मेमन पर फांसी का फैंसला आते ही महाराष्ट्र सरकार में हलचल बढ़ गई। सीएम देवेंद्र फडनवीस ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई...

आज सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर पूरे देश की निगाहें थीं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही महाराष्ट्र सरकार में हलचल बढ़ गई। फौरन सीएम देवेंद्र फडनवीस ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। याकूब को फांसी को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। याकूब के घरवाले इस फैसले से सदमे में दिखे। उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

कल याकूब मेमन अपने जन्मदिन पर फांसी के फंदे पर चढ़ेगा। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में ये पहली फांसी होगी। याकूब मेमन उस खौफनाक वारदात का साजिशकर्ता था। जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी औऱ 700 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

अगली स्लाइड में पढ़े- याकूब की फांसी के वक्त जेल की सिक्योरिटी उन 35 पुलिसवालों की टीम के हाथ में रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत