1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्कूल बस ने बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियां फूंकी

स्कूल बस ने बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियां फूंकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 24, 2015 04:54 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 04:55 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में स्कूल बस ने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौत से नाराज़ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले किया

pcr van- India TV Hindi
pcr van

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में स्कूल बस ने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौत से नाराज़ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले किया और पुलिस वैन पर भी पथराव किया।

सड़क पर खेल रहे तीन साल के एक बच्चे को एक तेज रफ्तार स्कूल की बस ने कुचल दिया। इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी और ड्राइवर को भी पीटा।

इस बीच पुलिस ने बेकाबू भीड़ से ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया। नाराज लोगों की पुलिस से भी झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस की वैन पर पत्थर फेंके जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत