1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाशिवरात्रि पर हाफिज़ का टेरर प्लान, कहां छिपे हैं गुजरात में घुसे 'वो' 10 आतंकी?

महाशिवरात्रि पर हाफिज़ का टेरर प्लान, कहां छिपे हैं गुजरात में घुसे 'वो' 10 आतंकी?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 06, 2016 09:25 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 09:29 pm IST

अहमदाबाद: समंदर की उफनती लहरों पर सवार होकर सरहद पार से 8 से 10 आंतकी गुजरात में घुसपैठ कर चुके है। मकसद है देवों के देव महादेव के पर्व शिवरात्रि के जश्न में खलल डालना

somnath temple- India TV Hindi
somnath temple

अहमदाबाद: समंदर की उफनती लहरों पर सवार होकर सरहद पार से 8 से 10 आंतकी गुजरात में घुसपैठ कर चुके है। मकसद है देवों के देव महादेव के पर्व शिवरात्रि के जश्न में खलल डालना और शिवभक्तों की आस्था पर बड़ा अघात करना। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट बताते है कि आतंकी संगठन लश्कर- ए-तैयबा का एक दस्ता गुजरात में दाखिल हो चुका है। इस ग्रुप में शामिल सभी आतंकी गुजरात के शिव मंदिरों में फिदायीन हमले को अंजाम दें सकते है। ये आतंकी अहमदाबाद और वडोदरा में छिपे हो सकते है। IB के इसी रेड अलर्ट ने पूरे गुजरात को किले में तब्दील कर दिया है।

समंदर के रास्ते 8 से 10 आतंकियों के घुसपैठ का शक

पांच मार्च की रात आईबी की तरफ से ये अलर्ट गुजरात पुलिस को भेजा गया। पुलिस महकमें के आला अफसर बताते है कि अलर्ट में साफ कहा गया कि सरहद पार बैठे आतंक के आका खास तौर पर महाशिवरात्रि के मौके पर खून-खराबे की फिराक में बैठे है एक खास मकसद से आतंकी हमले के लिए शिवरात्रि की तारीख को चुना गया है और लश्कर के टारगेट पर है।

लश्कर के प्लान शिवरात्रि के पीछे हाफिज सईद

सोमनाथ करोड़ों शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है और हाफिज सईद के भेजे गए दहशतगर्द आस्था के इसी मंदिर में खून-खराबे की कहानी लिखने चाहते है। यही वजह है कि गुजरात पुलिस ने हाफिज के प्लान गुजरात का दम निकालने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सोमनाथ मंदिर पर आतंकी साए को देखते हुए शिवरात्रि पर होने वाल सास्कृतिक कार्यक्रमों को रदद कर दिया गया है। गुजरात के सभी बड़े मदिरों की किलेबंदी की जा चुकी है।

पूरे गुजरात में रेड अलर्ट

पूरे गुजरात में रे़ड अलर्ट घोषित किया गया। पाकिस्तान से सटी सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई और पुलिस महकमे में सभी की छुट्टियां कैंसल की गई। दिल्ली से NSG की चार टीम गुजरात पहुंची जिसमें से 3 टीम अहमदाबाद और एक टीम सोमनाथ में तैनात है। समुद्र में कोस्टगार्ड और मरीन का पेट्रोलिंग बढ़ाई गई पुलिस किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

सोमनाथ का सुरक्षा चक्र

  • सोमनाथ मंदिर की सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए
  • NSG कमांडो का दस्ता मंदिर में तैनात किया गया
  • सुरक्षा में 1 SP, 2 DSP,4 इंस्पेक्टर, समेत 250 पुलिसवाले

आपको बता दें कि गुजरात पुलिस की तरफ से उन आतंकियों को तलाशने का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध को देखने पर फौरन पुलिस को इत्तला दे, वही दूसरी तरफ एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस चेकिंग तेज कर दी गई है।

दिल्ली और जम्मू को भी बना सकते है निशाना

महाशिवरात्रि के जश्न में खलल डालने की साजिश सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है, सरहद पर बैठे आतंक के आका दिल्ली और जम्मू को निशाने बना सकते है। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर आतंकी अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं। गुजरात में 8 से 10 आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं जबकि जम्मू में भी दहशतगर्दों के दाखिल होने का इनपुट खुफिया एजेंसी को मिला है। खुफिया अलर्ट के मुताबिक सिर्फ गुजरात ही नहीं जम्मू में भी आतंकी शिव मंदिरों को टारगेट बना सकते हैं। सोमवार को आतंकी अपनी नापाक साजिश को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सभी मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत