नई दिल्ली: गतिमान के बाद अब और आठ और रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन दौड़ेंगी और वो भी नए रंग और नए कलेवर के साथ। ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन पांच अलग-अलग थीम पर तैयार की जा रही है। इन्हें तैयार करने का जिम्मा अहमदाबाद के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) के छात्रों पर है। NID के स्टूडेंट्स भारतीय रेलवे का कायापलट करने में लगे हैं जिसमें ट्रेन के कोच से लेकर इंजन, स्टेशन, रेलवे ट्रैक, गार्ड कैबिन और यात्रियों को बेहतर से बेहत सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है।
नए रंग और नए कलेवर में सेमी हाई स्पीड ट्रेन
दिल्ली से आगरा चलने वाली गतिमान सेमी हाई स्पीड ट्रेन के बाद अब मुंबई टू अहमदाबाद समेत आठ रूट पर भी सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। खास बात ये है कि ये तेजस एक्सप्रेस ट्रेन नए रंग और नए डिजाइन के साथ यात्रियों के सामने आएंगी। इन रूट्स पर दौड़ने वाली ट्रेनों को पांच अलग-अलग थीम दी गई। इन थीम्स को अहमदाबाद के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन के स्टूडेंट्स ने डिजाइन किया है।

एनआईडी ने जो थीम तैयार की हैं, वो हैं तेजोमय भारत, पौराणिक भारत, रत्नाकार, भारत का नवोदय और भारत का महात्म्य। मजेदार बात ये है कि हर थीम के साथ जुड़ा रंग उसकी कहानी, उसका साहित्य दर्शाता हुआ होगा। थीम के साथ साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाये देने की कोशिश भी की गई जायेगी।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-