1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में साइको किलर की दहशत, एक ही रात में 6 की हत्या

दिल्ली-NCR में साइको किलर की दहशत, एक ही रात में 6 की हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 02, 2018 10:15 am IST,  Updated : Jan 02, 2018 10:25 am IST

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में सिरफिरा कातिल लोहे की रॉड के साथ दिख रहा है। हत्याकांड के बाद पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरनेवालों में एक महिला और 3 चौकीदार भी शामिल हैं। 2 मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं

Serial-killer-kills-6-in-2-hours-with-iron-rod-in-Palwal- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में साइको किलर की दहशत, एक ही रात में 6 की हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के पास पलवल में एक साइको किलर ने एक ही रात में 6 लोगों का मर्डर कर दिया है। ये कत्ल लोहे की रॉड से किए गए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि ये मर्डर पुलिस स्टेशन के सिर्फ सौ मीटर के दायरे में हुए हैं। साइको किलर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें आरोपी हाथ में लोहे की रॉड लेकर घूमता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक साइको सीरियल किलर ने आधी रात के बाद अलग-अलग जगहों पर 6 लोगों की हत्या की है।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में सिरफिरा कातिल लोहे की रॉड के साथ दिख रहा है। हत्याकांड के बाद पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरनेवालों में एक महिला और 3 चौकीदार भी शामिल हैं। 2 मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की हत्या एक अस्पताल के भीतर की गई है।

इसके अलावा सड़क के किनारे स्थित घरों के लोगों की हत्याएं हुई हैं। 5 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। आरोपी सिरफिरे की तलाश में पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी थी। सभी हत्याएं बीती रात 2 बजे से 4 बजे के बीच हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत