1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 40 लाख की ज्वैलरी और कैश लेकर नौकर फरार, बिहार के नालंदा से गिरफ्तार

40 लाख की ज्वैलरी और कैश लेकर नौकर फरार, बिहार के नालंदा से गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2017 07:23 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 07:23 pm IST

नोएडा सेक्टर-30 से एक बिजनेसमैन के घर से 40 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हुए घरेलू नौकर को नोएडा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 30 लाख रुपये के गहने भी बरामद किए हैं।

Arrested- India TV Hindi
Arrested

नोएडा-गौतमबुद्ध नगर: नोएडा सेक्टर-30 से एक बिजनेसमैन के घर से  40 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हुए घरेलू नौकर को नोएडा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 30 लाख रुपये के गहने भी बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि बीते दो जुलाई को सेक्टर-30 निवासी कपड़ा कारोबारी ध्रुव कपूर के घर से उनके घरेलू नौकर राहुल सिंह ने करीब 40 लाख रुपये के गहने और 10 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया था। 

एसपी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने राहुल का फोन सर्विलांस पर लगाया, जिसके आधार पर पुलिस उसे बिहार के जियर गांव नालंदा से गिरफ्तार करने में कामयाब रही। राहुल की निशानदेही पर 30 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद भी कर लिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत