1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं मेडिकल की छात्राएं

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं मेडिकल की छात्राएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 10, 2015 09:19 am IST,  Updated : Nov 10, 2015 01:47 pm IST

नई दिल्ली: त्रिपुरा में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 20 छात्रों के साथ 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार

सेक्स रैकेट का...- India TV Hindi
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं मेडिकल की छात्राएं

नई दिल्ली: त्रिपुरा में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 20 छात्रों के साथ 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार रात अगरतला स्थित तीन रेस्तरां पर छापा मारकर 34 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर छात्र और छात्राएं हैं।'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में अगरतला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अगरतला गवर्न्मेंट मेडिकल कॉलेज और एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट की लड़कियां हैं जबकि दो लड़कियां मात्र 17 साल की हैं।

पुलिस ने तीनों रेस्तरां के मालिकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रविवार देर शाम एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इनमें से 32 लोगों को न्यायिक हिरासत में और दो को नाबालिग होने की वजह से बाल सुधारगृह भेज दिया है।

छापे की कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले पश्चिम त्रिपुरा जिले के पुलिस प्रमुख बिजॉय नाग ने बताया, 'पुलिस शीघ्र ही राजधानी में और उसके बाहर चल रही कुछ नाजायज गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत