1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवराज सिंह चौहान ने राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दे डाली जयंती की शुभकामनाएं!

शिवराज सिंह चौहान ने राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दे डाली जयंती की शुभकामनाएं!

 Reported By: IANS
 Published : Apr 17, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 01:14 pm IST

डॉ. राधाकृष्णन की आज मंगलवार 17 अप्रैल को जयंती नहीं बल्कि पुण्यतिथि है। उनकी जयंती पांच सितंबर को होती है, जिस दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है...

शिवराज सिंह चौहान ने...- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के जरिए राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं दे डाली  

भोपाल: देश भले ही पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि मना रहा हो, मगर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के जरिए उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं दे डाली हैं।

चौहान ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "अपने असीम ज्ञान के भंडार से देश व समाज को तराशने वाले शिल्पी, भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी अखंड ज्योति के आलोक में हम शिक्षित, समर्थ और नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।"

यह भी पढ़ें

शिवराज के ट्विटर हैंडिल से किए गए ट्वीट के साथ राधाकृष्णन की तस्वीर भी लगी हुई है। यहां बताते चलें कि डॉ. राधाकृष्णन की आज मंगलवार 17 अप्रैल को जयंती नहीं बल्कि पुण्यतिथि है। उनकी जयंती पांच सितंबर को होती है, जिस दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत