1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2019 में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बना गाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आया पसंद

2019 में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बना गाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आया पसंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2019 06:49 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 06:50 pm IST

2019 में मोदी सरकार की उपलब्धियों और 2020 की चुनौतियों को लेकर पीएम मोदी के फैंस ने एक गाना बनाया गया है, जो प्रधानमंत्री को भी पसंद आया है।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
2019 में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बना गाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आया पसंद Image Source : YOUTUBE GRAB

 नई दिल्ली।  2019 खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है, इस साल में भारत ने कई उपलब्धियों को हासिल किया और कई जगहों पर हमें विफलता भी मिली। साल की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही, पुलवामा में आतंकी हमले में देश के 44 वीर जवान शहीद हो गए, जिसका बदला पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके लिया गया। 2019 में मोदी सरकार की उपलब्धियों और 2020 की चुनौतियों को लेकर पीएम मोदी के फैंस ने एक गाना बनाया गया है, जो प्रधानमंत्री को भी पसंद आया है।

NaMo 2.0 ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर इस गाने का वीडियो लिंक शेयर किया और लिखा, “2019 भारत के लिए एक अद्भुत वर्ष था। हमने उन चीजों को बदल दिया जो हमने सोचा था कि कभी नहीं बदल सकते। हमने वो चीजें हासिल कीं जो हमने कभी नहीं सोचा था। आशा है कि आप इसे पसंद करेंगे नरेंद्र मोदी जी।”

जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट को री-ट्विट कर लिखा, “प्यारा संकलन! 2019 में हमने काफी प्रगति हासिल की है। यहां उम्मीद है कि 2020 तक भारत को बदलने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए संचालित लोगों के प्रयासों को जारी रखा जाएगा।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत