1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्वदलीय बैठक में सोनिया ने उठाए कई सवाल, कहा-'पूरा विपक्ष सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है'

सर्वदलीय बैठक में सोनिया ने उठाए कई सवाल, कहा-'पूरा विपक्ष सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 07:59 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक में कई सवाल उठाए और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन के मुद्दे पर सरकार को विपक्षी दलों के साथ बैठक पहले ही बुला लेनी चाहिए थी जब 5 मई को चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने की खबर आई थी।

सर्वदलीय बैठक में सोनिया ने उठाए कई सवाल, कहा-'पूरा विपक्ष सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है'- India TV Hindi
सर्वदलीय बैठक में सोनिया ने उठाए कई सवाल, कहा-'पूरा विपक्ष सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है' Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक में कई सवाल उठाए और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन के मुद्दे पर सरकार को विपक्षी दलों के साथ बैठक पहले ही बुला लेनी चाहिए थी जब 5 मई को चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने की खबर आई थी। हालांकि, सोनिया गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा है।

सोनिया गांधी ने कहा कि इस घटना के कई पहलुओं को लेकर विपक्ष अभी भी अंधेरे में है, उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि किस दिन चीनी सैनिक भारत की सीमा में घुसे, और कब सरकार को उन सैनिकों के घुसने की खबर लगी? क्या हमारी बाहरी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एलएसी पर असमान्य गतिविधियों के बारे में नहीं बताया और क्या मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इस बारे में सरकार को जानकारी नहीं दी? सोनिया गांधी ने सरकार से पूछा कि क्या यह एक इंटेलिजेंस असफलता है?

सोनिया गांधी ने कहा कि पूरा देश सरकार से यह भरोसा चाहता है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर पूरानी स्थिति बहाल हो और चीनी सैनिक वापस जाएं। सोनिया गांधी ने कहा कि पूरा देश अपने सुरक्षाबलों के साथ खड़ा है। सोनिया गांधी ने अपने वक्तव्य के शुरुआत में गलवान घाटी में सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत