1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अखिलेश की जिंदगी की हर तस्वीर में हूं, दलाल कहने से दुख हुआ: अमर सिंह

अखिलेश की जिंदगी की हर तस्वीर में हूं, दलाल कहने से दुख हुआ: अमर सिंह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2016 05:32 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 05:46 pm IST

समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश समाजवादी पार्टी के लिए एक अच्छा चेहरा है लेकिन उनके पास अनुभव की कमी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के दलाल शब्द से उन्हें आघात पहुंचा है और वे काफी दुखी हैं।

Amar Singh, SP- India TV Hindi
Amar Singh

नई दिल्ली: यूपी में समाजवादी पार्टी में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश समाजवादी पार्टी के लिए एक अच्छा चेहरा है लेकिन उनके पास अनुभव की कमी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के दलाल शब्द से उन्हें आघात पहुंचा है और वे काफी दुखी हैं। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

अखिलेश की जिंदगी की हर तस्वीर में हूं

अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश के जिंदगी की हर तस्वीर में मैं हूं। अखिलेश मेरे साथ ऑस्ट्रेलिया गए। उनके विवाह के एलबम को मैं आज देखकर रो पड़ा। विवाह की हर तस्वीर में मैं उनके साथ हूं। जब पूरा परिवार शादी का विरोध कर रहा था उस वक्त अखिलेश के साथ मैं खड़ा रहा। हो सकता है मैं मुख्यमंत्री के साथ नहीं हूं लेकिन मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश के साथ मैं हमेशा रहूंगा। मैं उन्हें नहीं छोड़ सकता।

मैंने कोई खबर नहीं चलवाई
अखिलेश को औरंगजेब बतानेवाली खबर के बारे में अमर सिंह ने कहा कि यह गलत आरोप मुझपर लगाया जा रहा है कि मैंने ऐसी खबर छपवाई। यह तो अखबार के संपादक से पूछना चाहिए कि इस तरह कि खबर किस आधार पर और क्यों चली। इस खबर से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

रामगोपाल जी का सम्मान करता हूं
रामगोपाल यादव को नपुंसक कहे जाने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया है। अमर सिंह ने कहा कि रामगोपाल जी बुद्धिबल और बाहुबल से सम्पन्न हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। मुझे रामगोपाल जी से डर लगता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत