1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरसेल-मेक्सिस मामले में पी चिंदंबरम और कार्ति चिदंबरम को रा‍हत, गिरफ्तारी से मिली छूट

एयरसेल-मेक्सिस मामले में पी चिंदंबरम और कार्ति चिदंबरम को रा‍हत, गिरफ्तारी से मिली छूट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 12:05 pm IST

यूपीए कार्यकाल के चर्चित एयरसेल-मेक्सिस घोटाले से जुड़े मामले में तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को फौरी राहत मिल गई है।

aircel maxis - India TV Hindi
aircel maxis 

यूपीए कार्यकाल के चर्चित एयरसेल-मेक्सिस घोटाले से जुड़े मामले में तत्‍कालीन वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को फौरी राहत मिल गई है। दिल्‍ली की एक अदालत ने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को नौ अगस्त तक गिरफ्तारी से छूट दे दी है। इससे पहले कल अदालत ने एयरसेल मैक्सिस डील मामले की सुनवाई अगस्त के आखिर तक स्थगित करने की सीबीआई व ईडी की मांग बुधवार को खारिज कर दिया था। 

इससे पहले बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत से पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित करने के लिए कहा था। ईडी ने कहा था कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता 1 अगस्त को बहस करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ईडी ने सुनवाई के लिए अदालत से अगस्त के अंतिम सप्ताह की तारीख की मांग की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत