1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेज रफ्तार मर्सिडीज ने 5 को कुचला, ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार मर्सिडीज ने 5 को कुचला, ड्राइवर फरार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 22, 2016 10:57 am IST,  Updated : Jan 22, 2016 10:57 am IST

मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को एक तेज रफ्तार मर्सडीज कार ने कुचल दिया।

mercedes accident- India TV Hindi
mercedes accident

नई दिल्ली: मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर सड़क किनारे सो रहे 5 लोगों को एक तेज रफ्तार मर्सडीज कार ने कुचल दिया। जिन 5 लोगों पर कार चढ़ी उनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी है। सभी को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। जिस कार से हादसा हुआ, वह मर्सिडीज की लक्जरी कार है।

हादसा रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुआ, जब कार के ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और कार मोहम्मद अली रोड के किनारे सोए हुए लोगों पर चढ़ गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कार जेजे अस्पताल की ओर से सीएसटी स्टेशन की तरफ जा रही थी। सड़क पर सो रहे लोगों को टक्कर मारने से पहले कार ड्राइवर ने पहले दो गाड़ियों को भी हल्की-सी टक्कर मारी और फिर जैसे ही कार क्रॉफर्ड मार्केट सर्कल के पास आई तो सड़क किनारे सो रही चार महिलाएं और एक बच्चा इस कार की चपेट में आ गए। ऐसा माना जा रहा है कि यह हादसा कार के ड्राइवर का कंट्रोल छूट जाने से हुआ।

पुलिस ने रेश ड्राइविंग और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कार का मालिक बीएमसी का कॉन्ट्रेक्टर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत