1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, CRPF का अधिकारी शहीद, एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, CRPF का अधिकारी शहीद, एक आतंकवादी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 12:34 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 12:47 am IST

श्रीनगर के हजरतबल इलाके के मालबाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर में जहां सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया वहीं एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है।

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, CRPF का अधिकारी शहीद,  एक आतंकवादी ढेर- India TV Hindi
श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, CRPF का अधिकारी शहीद,  एक आतंकवादी ढेर Image Source : PTI

श्रीनगर: श्रीनगर के हजरतबल इलाके के मालबाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर में जहां सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया वहीं एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है।  करीब दो से तीन आतंकियों के होने की खुफिया सूचना के आधार पर रात में पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में इस ऑपरेशन को लॉन्च किया। 

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में एक  आतंकवादी ढेर हो गया। वहीं इस एनकाउंटर के दौरान सीआरपीएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर स्थल पर फायरिंग रूक चुकी थी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत