नई दिल्ली: म्यांमार के रोहिंग्याओं से जुड़े मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा है कि उनकी पहचान के लिए राज्य सरकारों को बोला जा चुका है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्याओं की बायोमेट्रिक्स लेने के लिए भी कहा गया है। गृहमंत्री ने कहा कि इसके बाद राज्य अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेजेंगे, जिसके बाद केंद्र सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या ट्रेनों के जरिए केरल पहुंच रहे हैं।
गृह मंत्री ने रविवार को कहा कि राज्य सरकारों की रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार आगे कदम बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र कूटनीतिक माध्यम से म्यांमार से बात करेगा और इस समस्या का समाधान तलाशेगा। आपको बता दें कि हाल ही में रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर देश में काफी राजनीति हुई है। यह मुद्दा न सिर्फ भारत में छाया हुआ है, बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी बड़ी संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी पहुंचे हैं।
संपादक की पसंद