1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: मुजफ्फरपुर में मस्जिद के पास महिला कांवरियों पर पथराव से तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

बिहार: मुजफ्फरपुर में मस्जिद के पास महिला कांवरियों पर पथराव से तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2019 10:32 am IST,  Updated : Jul 30, 2019 10:47 am IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में महिला कांवरियों के ऊपर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किए कथित पथराव के चलते स्थिति तनावपूर्ण है।

Stone pelted on Kanwariyas near mosque in Muzaffarpur | ANI Representational Photo- India TV Hindi
Stone pelted on Kanwariyas near mosque in Muzaffarpur | ANI Representational Photo

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में महिला कांवरियों के ऊपर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किए कथित पथराव के चलते स्थिति तनावपूर्ण है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के बरुराज थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के पास से गुजर रहीं महिला कांवरियों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए थे। इसके बाद जल भरने जा रही कुछ श्रद्धालुओं का रोके जाने की खबर भी सामने आई थी। इन सारी घटनाओं के चलते इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

‘महिलाओं और बच्चियों पर फेंके गए पत्थर’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान बीच-बचाव करने गई पुलिस से भी दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जल लेने जा रही श्रद्धालुओं को नहर तक पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि तनाव को देखते हुए पुलिस वापसी के वक्त श्रद्धालुओं को दूसरे रास्ते से निकालकर मंदिर परिसर तक लेकर आई थी। इससे पहले एसडीएम अनिल कुमार दास ने कहा था, 'उस रास्ते से जब महिलाएं और बच्चियां गुजर रही थीं तभी असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर पथराव किया था।'

दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दोनों ही पक्षों को बुलाकर बात की है और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले रविवार को कुछ अन्य लोगों को इसी क्षेत्र में पीटा गया था। प्रशासन भी हालात पर नजर रखे हुए है और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं, उपद्रवियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश भी जारी कर दिया गया है। (ANI से इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत