नूंह: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। वहीं, सुबह 8.45 बजे के आसपास नूंह से कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच हाथापाई और पथराव की होने की खबर है। मेवात में मुस्लिम बहुल नूंह जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं - नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना और यहां करीब पांच लाख मतदाता हैं।
Related Stories
नूंह में भाजपा नेता जाकिर हुसैन और कांग्रेस नेता आफताब अहमद के बीच करीबी मुकाबला माना जा रहा है। पूर्व में दोनों इस सीट का हरियाणा विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।