1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: चेंबूर में पत्थरबाजी और तोड़फोड़, दंगा भड़काने के आरोप में 30 लोगों की तलाश

मुंबई: चेंबूर में पत्थरबाजी और तोड़फोड़, दंगा भड़काने के आरोप में 30 लोगों की तलाश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2020 06:41 am IST,  Updated : Feb 15, 2020 06:42 am IST

मुंबई के चेम्बूर में शुक्रवार की रात जबरदस्त बवाल हो गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस 30 लोगों की तलाश कर रही है।

चेंबूर में पत्थरबाजी और तोड़फोड़- India TV Hindi
चेंबूर में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

मुंबई: यहां के चेम्बूर में शुक्रवार की रात जबरदस्त बवाल हो गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलोनी के मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते थे, जिसके आसपास सोसाइटी के लोग गाड़ी पार्क करते थे। ऐसे में शुक्रवार की रात क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। शीशे टूटने की घटना के बाद गाड़ी मालिकों और खेलने वालों के बीच विवाद शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों गुटों में जबरदस्त लड़ाई हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से हुए पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। कुछ वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें लोग दंगा करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस 30 लोगों की तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत