नई दिल्ली: नेशनल तैराक सायरा सिरोही की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। जिस मुकाम को छू लेने की हसरत हर खिलाड़ी की होती है उस हसरत को सायरा ने महज आठ साल में हकीकत में बदलकर अपना लोहा मनवा दिया था। लेकिन नन्ही जलपरी के अरमानों का आसमान तो ख्वाब से भी ऊंचा था। एक जज्बा था जिसने शायरा को आने वाले वक्त का चैंपियन बनने की कहानी लिख दी। तो आखिर क्यों जिंदगी से हार गई जलपरी। अपनी आंखों में एक सुनहरा सपना लेकर जीने वाली लड़की ने क्यों ऐसा कदम उठा लिया जिसने परे परिवार की खुशियों को काफूर कर दिया। 16 साल की एक नेशनल स्वीमर ने अपनी जिंदगी के 12 घंटों में क्या किया क्या हुआ उस रात आप खुद सुनिए।
आखिर वो कौन सी वजह थी जिसने सायरा को मौत की नींद सोने पर मजबूर कर दिया। आपको बता दें कि सायरा उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने साल 2008 में लगातार 16 घंटे तक तैरकर सभी को चौंका दिया था, उसका सपना था कि वो इंग्लिश चैनल पार करे, लेकिन उसका वो ख्वाब अधूरा रह गया। न कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला न ही कोई ऐसा सुराग जो बता दे कि आखिर उस मासूम लड़की ने खुदकुशी क्यों की। इस खबर के बाद पूरा देश सकते में है कि आखिर एक 16 साल की लड़की ने ऐसा क्यों किया।