1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आईआईटी-दिल्ली में इमारत से गिरने के बाद छात्रा की मौत, मां ने कहा पढ़ाई से तनाव में थी बेटी

आईआईटी-दिल्ली में इमारत से गिरने के बाद छात्रा की मौत, मां ने कहा पढ़ाई से तनाव में थी बेटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2019 08:01 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 08:01 am IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के 18 वर्षीय एक छात्रा की परिसर में अपने छात्रावास की इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई, जिसको लेकर आत्महत्या का संदेह है।

IIT Delhi- India TV Hindi
IIT Delhi Image Source : PTI

नयी दिल्ली। देश के सबसे अग्रणी तकनीकी संस्‍थान आईआईटी दिल्‍ली में एक बार फिर मानसिक दबाव एक छात्रा की जिंदगी पर भारी पड़ा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के 18 वर्षीय एक छात्रा की परिसर में अपने छात्रावास की इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई, जिसको लेकर आत्महत्या का संदेह है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यह घटना घटी। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें 8 नवंबर को शाम के करीब 6 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर से सूचना मिली कि आईआईटी की एक छात्रा को भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई के कारण तनाव में थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत