1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में किसान ने की आत्महत्या, परिजन ने बर्बाद हुई फसल को बताया जिम्मेदार

महाराष्ट्र में किसान ने की आत्महत्या, परिजन ने बर्बाद हुई फसल को बताया जिम्मेदार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2019 01:45 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 01:45 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पचास साल के एक किसान ने 29 अक्टूबर को कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पचास साल के एक किसान ने 29 अक्टूबर को कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि किसान के परिवारवालों के अनुसार असामयिक वर्षा के कारण फसल को हुए नुकसान के कारण किसान ने आत्महत्या की। मृतक का नाम धर्मा जाधव था और वह डहाणू तालुका जिरवापड़ा गाँव का निवासी था। 

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन किसान के परिजन का कहना है कि असामयिक वर्षा से जाधव के खेत में अत्यधिक पानी भर गया जिसके कारण फसल नष्ट हो गयी। इस नुकसान से जाधव अवसाद में चला गया था। अधिकारियों ने जाधव के परिजन के दावे की जाँच करते हुए कहा कि मृतक ने किसी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया था। 

दहानू तालुका के तहसीलदार राहुल सारंग ने कहा कि जिला कृषि विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जाधव के परिवारवालों को चार लाख रुपए मुआवजा मिलेगा। पुलिस निरीक्षक आनंद काले ने कहा कि कासा पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है और वे पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत