नई दिल्ली। दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के नबी करीम इलाके की प्रेम नगर कॉलोनी में दसवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक निखिल करीब ढाई बजे अपने घर से किताबें और कुछ सामान लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके परिवार को खबर मिली की उसे किसी ने चाकू मार दिया है।
Related Stories
घटना के बाद निखिल के परिवार के लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक निखिल पर बेरहमी से तीन बार चाकू से वार किया गया। परिवार वालों ने ये भी दावा किया कि आरोपी भी नाबालिग है और उसके चाचा आम आदमी पार्टी के नेता हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। बता दें कि मृतक निखिल केंद्रीय विद्यालय गोल मार्केट का छात्र था।