1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश को लेकर राज्यपाल के फैसले सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, कांग्रेस की याचिका खारिज

मध्य प्रदेश को लेकर राज्यपाल के फैसले सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, कांग्रेस की याचिका खारिज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 11:38 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 11:38 am IST

कांग्रेस पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है, मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का जो फैसला किया था, सुप्रीम कोर्ट ने उसे सही ठहराया है

Supreme Court reject Congress party plea on Madhya Pradesh - India TV Hindi
Supreme Court reject Congress party plea on Madhya Pradesh  Image Source : PTI

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है, मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का जो फैसला किया था, सुप्रीम कोर्ट ने उसे सही ठहराया है। कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई और सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया। मध्य प्रदेश में अब शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, पहले मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी।

मार्च में मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला, कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कई कांग्रेस पार्टी के कई विधायकों ने बगावत की और प्रदेश को छोड़ कर्नाटक चले गए। विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया जिसकी वजह से कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और राज्यपाल ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए कहा, हालांकि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही कमलनाथ ने त्यागपत्र दे दिया और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और शिवराज चौहान एक बार फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 

राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसपर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत