1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब को नशीला पदार्थ नहीं कहा जा सकता: ग्यानी

शराब को नशीला पदार्थ नहीं कहा जा सकता: ग्यानी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2015 07:51 am IST,  Updated : Dec 22, 2015 09:35 am IST

यह भले ही विचित्र लगे लेकिन पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ग्यानी शराब को नशीला पदार्थ नहीं मानते हैं।

alcohol- India TV Hindi
alcohol

चंडीगढ़: यह भले ही विचित्र लगे लेकिन पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ग्यानी शराब को नशीला पदार्थ नहीं मानते हैं। ग्यानी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बादल में एक नशामुक्ति केंद्र का उद्घाटन करने के दौरान पत्रकारों से कहा, मैं नहीं मानता कि शराब नशीला पदार्थ है। आप अल्कोहल को नशीला पदार्थ नहीं कह सकते। सेना में, पार्टियों में इसका सेवन किया जाता है।

उन्होंने कहा, सरकार शराब बनाने के लिए लाइसेंस देती है। हम शराब की दुकानों की नीलामी करते हैं। जब तक ऐसा किया जाता है, शराब को नशा नहीं कहा जा सकता।

मंत्री जी की दलील में दम तो है। अगर यही बात है तो मंत्री जी गुजरात की ही तरह पंजाब में भी शराब पर पाबंदी क्यों नहीं लगा देते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत