1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशांत की मौत की खबर पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- एक युवा और प्रतिभाशाली एक्टर जल्दी चला गया

सुशांत की मौत की खबर पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- एक युवा और प्रतिभाशाली एक्टर जल्दी चला गया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 07:47 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput Image Source : PTI

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर पर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। एक युवा और प्रतिभाशाली एक्टर जल्दी चला गया। उनके परिवार, मित्रों और फैंस के लिए मेरी संवेदनाएं।"

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सालियान ने नौ जून को एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले सप्ताह राजपूत ने सालियान की मौत पर शोक जताया था और इसे ‘‘दिल दहला देने वाली खबर’’ बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘‘यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।’’

पटना के रहने वाले अभिनेता राजपूत ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने आखिरी पोस्ट को अपनी मां को समर्पित किया जिनकी 2002 में उस समय मौत हो गई थी जब वह एक किशोर थे। अपनी मां की तस्वीर के साथ गत तीन जून को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में राजपूत ने लिखा था, ‘‘आंसुओं से निकलता अतीत, मुस्कुराहट को आकार देते अनंत सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत