1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मलेशिया में फंसे 14 भारतीयों के फेसबुक पोस्ट पर सुषमा स्वराज ने दिया जवाब

मलेशिया में फंसे 14 भारतीयों के फेसबुक पोस्ट पर सुषमा स्वराज ने दिया जवाब

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2015 07:12 am IST,  Updated : Dec 22, 2015 07:12 am IST

14 लोगों के एक समूह के मलेशिया में फंसे होने की सूचना से जुड़े एक पोस्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जवाब दिया।

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तामिलनाडु के 14 लोगों के एक समूह के मलेशिया में फंसे होने की सूचना से जुड़े एक पोस्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सोमवार को ध्यान गया और उन्होंने कहा कि कुआलांलपुर में भारतीय दूत ने उन लोगों से संपर्क किया है। पीड़ितों में एक के फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि उनका तामिलनाडु के 14 लोगों का एक समूह है जो जुलाई में मलेशिया पहुंचे थे।

पोस्ट में कहा गया है कि तामिलनाडु में एक एजेंट ने उन्हें ज्यादा तनख्वाह देने का वादा किया, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें कम तनख्वाह दी गई और जब उन लोगों ने विरोध किया और काम करने से इंकार कर दिया तो कथित तौर पर उनकी पिटाई की गई।

इस पोस्ट पर स्वराज की नजर गई, जिन्होंने ट्वीट किया 'मलेशिया में हमारे उच्चायोग ने उनसे संपर्क किया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। किसी भी तरह की मदद के लिए उच्चायोग से संपर्क करें।' विदेश मंत्री ने फेसबुक पोस्ट का एक लिंक भी साझा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत