1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: तमिलनाडु में हाथी पर फेंका जलता हुआ कपड़ा, दर्द से तड़पकर तोड़ दिया दम

VIDEO: तमिलनाडु में हाथी पर फेंका जलता हुआ कपड़ा, दर्द से तड़पकर तोड़ दिया दम

 Reported By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : Jan 23, 2021 11:17 am IST,  Updated : Jan 23, 2021 11:17 am IST

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक रिसोर्ट में घुसे हाथी को वहां से भगाने के लिए उस पर जलता हुआ कपड़ा फेंक दिया गया जिससे वो हाथी बुरी तरह झुलस गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

VIDEO: हाथी पर फेंका जलता...- India TV Hindi
VIDEO: हाथी पर फेंका जलता हुआ कपड़ा, दर्द से तड़पकर तोड़ दिया दम Image Source : INDIA TV

चेन्नई: तमिलनाडु के नीलगिरी जिले से एक हाथी पर टॉर्चर की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक रिसोर्ट में घुसे हाथी को वहां से भगाने के लिए उस पर जलता हुआ कपड़ा फेंक दिया गया जिससे वो हाथी बुरी तरह झुलस गया और बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत लिया है।

नीलगिरी जिले के मसिनागुड़ी में ये बर्बर घटना हुई है, मसिनागुड़ी एक हिल स्टेशन है जहां बड़ी तादाद में टूरिस्ट घूमने आते हैं इसीलिए यहां कई सारे टूरिस्ट रिसोर्ट बने हैं। ऐसे ही एक रिसोर्ट में जंगल से एक हाथी घुस गया, उसे भगाने के लिए वहां मौजूद लोगों ने मशाल से उसे डराने की कोशिश की। वो वहां से जाने लगा इसी बीच एक व्यक्ति ने जलता हुआ कपड़ा हाथी की ओर फेंक दिया जिसकी वजह से हाथी आग की लपटों से घिर गया, दर्द से कराहता हुआ वो जंगल की ओर भागने लगा लेकिन उसके शरीर पर आग की लपटें बढ़ती चली गई। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टर्स की मदद से झुलसे हुए हाथी का इलाज करने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

इस घटना के लिए जिम्मेदार 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेजुबानों पर बेहरमी करने वाले लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए 22 जनवरी को वन विभाग ने इस घटना का एक वीडयो जारी किया है ताकि बाकी लोग ऐसी बर्बरता करने से बाज आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत