1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु सरकार महिलाओं को मुफ्त देगी 50-50 देशी मुर्गियां, CM ने किया ऐलान

तमिलनाडु सरकार महिलाओं को मुफ्त देगी 50-50 देशी मुर्गियां, CM ने किया ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2018 09:46 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 09:46 pm IST

तमिलनाडु सरकार पहले ही दुधारू गायों, बकरियों/भेड़ों को मुफ्त में देने की योजना को लागू कर चुकी है...

chickens- India TV Hindi
chickens

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार चेन्नई के बाहरी इलाकों में रह रहीं 38,500 महिलाओं को अंडे व मांस के लिए 50-50 देशी मुर्गियां मुफ्त देगी। विधानसभा में यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि देशी मुर्गी के अंडों व मांस की मांग बढ़ रही है। इसके परिणामस्वरूप अपने घर के पिछवाड़े में इस तरह की मुर्गियों का पालन लोकप्रिय हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के क्रम में यह उपाय किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार पहले ही दुधारू गायों, बकरियों/भेड़ों को मुफ्त में देने की योजना को लागू कर चुकी है।

पलानीस्वामी ने 30 टन प्रति वर्ष क्षमता वाले डेयरी व्हाइटनर संयंत्र की सालेम में स्थापना की घोषणा की। इसमें 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा दूध प्रसंस्करण/आईसक्रीम प्लांट राज्य के विभिन्न भागों में लगाए जाने की भी योजना है। इस पर 160 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत