1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में सामने आए Coronavirus के 5928 नए मामले, 96 और लोगों ने दम तोड़ा

तमिलनाडु में सामने आए Coronavirus के 5928 नए मामले, 96 और लोगों ने दम तोड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 08:34 pm IST

तमिलनाडु में मंगलवार को 96 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 7,418 हो गया है। वहीं 5,928 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी के कुल मामले 4,33,969 लाख के पार पहुंच गए। 

Tamil Nadu records 5,928 new COVID-19 cases- India TV Hindi
Tamil Nadu records 5,928 new COVID-19 cases Image Source : PTI

चेन्नई: तमिलनाडु में मंगलवार को 96 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 7,418 हो गया है। वहीं 5,928 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी के कुल मामले 4,33,969 लाख के पार पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 52,379 है जबकि 6,031 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,74,172 हो गई है। 

Related Stories

बुलेटिन में बताया गया है कि चेन्नई में 1084 मामले आए हैं। शहर में कुल मामले 1,36,697 हैं और 2,770 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 96 मरीजों की मौत हो गई जिनमें से 92 मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे जबकि चार मरीजों को कोई अन्य बीमारी नहीं थी। इस बीच कोविड-19 से ठीक हो चुके अग्निशमन सेवाओं के 29 कर्मियों ने राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में प्लाज्मा का दान किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत