1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus Vaccine: अंतिम मंजूरी मिलने के करीब है ये टीका, तीसरे चरण में पहुंचा

Coronavirus Vaccine: अंतिम मंजूरी मिलने के करीब है ये टीका, तीसरे चरण में पहुंचा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 03:47 pm IST

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘एस्‍ट्राजेनेका’ का टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है।’’

Coronavirus vaccine America AstraZeneca third stage trial । Coronavirus Vaccine: अंतिम मंजूरी मिलने - India TV Hindi
Coronavirus Vaccine: ‘एस्ट्राजेनेका’ का कोविड-19 टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंचा Image Source : FILE

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ‘एस्‍ट्राजेनेका’ द्वारा विकसित टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है और यह अंतिम मंजूरी मिलने के करीब है। कई एजेंसियों के समूह ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के तहत इस टीके का तीसरे चरण का परीक्षण किया जा रहा है।

पढ़ें- Unlock 4: रेलवे चलाएगा और ट्रेनें, राज्य सरकारों से चल रही है बातचीत

अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा संस्थान के नेतृत्व वाले इस समूह का लक्ष्य कोविड-19 के चिकित्सकीय उपाय के विकास में तेजी लाना और जनवरी 2021 तक प्रभावी टीके की 30 करोड़ खुराक मुहैया कराना है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘एस्‍ट्राजेनेका’ का टीका परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गया है।’’

पढ़ें- Unlock 4.0: स्कूल, कॉलेजों को लेकर योगी सरकार ने जारी किए ये दिशानिर्देश

उन्होंने कहा, ‘‘ यह टीकों के अन्य समूहों का हिस्सा बन रहा है, जिनका परीक्षण जल्द पूरा हो जाएगा और अंतिम मंजूरी के लिए तैयार हो जाएगा।’’ ‘एस्ट्राजेनेका’ कोविड-19 का टीका बनाने की दौड़ में सबसे आगे चल रही कंपनियों में से एक है। इसके अलावा ‘मॉर्डना इंक’ और ‘पीफाइजर इंक’ द्वारा विकसित टीके भी तीसरे चरण के परीक्षण में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश