1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CA बनने वाले चाय विक्रेता बना महाराष्ट्र की योजना 'अर्न एंड लर्न' का ब्रांड एंबैस्डर

CA बनने वाले चाय विक्रेता बना महाराष्ट्र की योजना 'अर्न एंड लर्न' का ब्रांड एंबैस्डर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2016 08:39 am IST,  Updated : Jan 25, 2016 08:39 am IST

चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास करने वाले 28 वर्षीय एक स्थानीय चाय विक्रेता को आज महाराष्ट्र सरकार की कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर नियुक्त किया गया।

tea seller- India TV Hindi
tea seller

पुणे: चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास करने वाले 28 वर्षीय एक स्थानीय चाय विक्रेता को आज महाराष्ट्र सरकार की कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर नियुक्त किया गया। सोमनाथ गिराम सोलापुर जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला है। वह सदाशिव पेठ क्षेत्र में चाय की एक दुकान चलाता है। उसने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है जिसके परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किये गए।

राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने शहर के डिजाइन एंड एनिमेशन कालेज में दीक्षांत समारोह में कहा इन दिनों चाय वालों के लिए अच्छे दिन चल रहे हैं। चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री बने और अब चाय बेचते हुए सोमनाथ सीए बन गए।

मंत्री ने कहा और उनके जैसे छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए मैं उन्हें राज्य  की कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर घोषित करता हूं।

इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया में गिराम ने कहा मुझे मीडिया से यह खबर मिली। मैं बहुत खुश हूं कि राज्य सरकार ने मुझे कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर नियुक्त किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत