1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिक्षक ने स्कूल में चौथी क्लास की दो छात्राओं का लगातार चार दिन तक रेप किया

शिक्षक ने स्कूल में चौथी क्लास की दो छात्राओं का लगातार चार दिन तक रेप किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 08:25 pm IST

उत्तर दिनाजपुर जिले में स्कूल की अवधि समाप्त होने के बाद एक शिक्षक ने चौथी कक्षा की दो छात्राओं का कक्षा के भीतर ही चार दिन तक लगातार कथित तौर पर बलात्कार किया।

Teacher raped fourth class girls for four consecutive days in school- India TV Hindi
Teacher raped fourth class girls for four consecutive days in school

रायगंज (पश्चिम बंगाल):  उत्तर दिनाजपुर जिले में स्कूल की अवधि समाप्त होने के बाद एक शिक्षक ने चौथी कक्षा की दो छात्राओं का कक्षा के भीतर ही चार दिन तक लगातार कथित तौर पर बलात्कार किया। सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूल में हुई यह घटना कल तब रोशनी में आई जब पीड़ित लड़कियों में से एक ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय शिक्षक फरार है। आरोपी विवाहित है। 

उन्होंने बताया कि शिक्षक ने दोनों बच्चियों के साथ इस हफ्ते स्कूल की अवधि समाप्त होने के बाद लगातार चार दिन तक बलात्कार किया और उन्हें इस बारे में किसी को भी कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। एक बच्ची ने अपने माता - पिता को कल इस बारे में बताया। उसने दूसरी लड़की का नाम भी उन्हें बताया। 

इसके बाद लड़की के माता - पिता दूसरी बच्ची के घर गए और इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी। दोनों बच्चियों के माता - पिता ने कल रात उस शिक्षक के खिलाफ रायगंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। रायगंज जिला अस्पताल में आज दोनों बच्चियों की चिकित्सीय जांच करवाई गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत