1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई, मैं शांति की तलाश में हूं: तेज प्रताप

मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई, मैं शांति की तलाश में हूं: तेज प्रताप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2018 10:18 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 10:20 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर वृंदावन पहुंच गए। तेज प्रताप दोपहर बाद तक वहीं रहे।

मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई, मैं शांति की तलाश में हूं: तेज प्रताप- India TV Hindi
मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई, मैं शांति की तलाश में हूं: तेज प्रताप

मथुरा: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को फिर वृंदावन पहुंच गए। तेज प्रताप दोपहर बाद तक वहीं रहे। तेज प्रताप पत्नी एश्वर्य से तलाक के लिए अदालत में अर्जी लगाने को लेकर चर्चा में हैं।

गले में कंठी माला पहने और माथे पर तिलक लगाए और सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने राजद नेता शनिवार को करीब एक बजे अचानक वृन्दावन के केशी घाट पहुंचे। तेज प्रताप ने पौन घण्टे तक अपने मित्रों के साथ केशी घाट पर नौका विहार किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

वृंदावन की संकरी गलियों से निकलते हुए जब कुछ पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो तेज प्रताप ने कहा- ‘मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई। मैं शांति की तलाश में हूं। उसमें अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।’ शुक्रवार को भी तेज प्रताप मथुरा और वृंदावन आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत