1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में भीषण हादसा, गैलरी टूटने से गिरे करीब 1500 लोग

तेलंगाना में भीषण हादसा, गैलरी टूटने से गिरे करीब 1500 लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2021 08:52 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 10:07 pm IST

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण हादसा हुआ है। यहां 47वां राष्ट्रीय जूनियर कब्बड्डी टूर्नामेंट के प्रारंभ होने के उत्सव के दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई थी। अचानक एक गैलरी टूटकर गिर गई।

Telangana: Over 100 injured as stand collapses at Kabaddi championship in Suryapet- India TV Hindi
तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण हादसा हुआ है। Image Source : VIDEO GRAB

हैदराबाद: तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण हादसा हुआ है। यहां 47वां राष्ट्रीय जूनियर कब्बड्डी टूर्नामेंट के प्रारंभ होने के उत्सव के दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई थी। अचानक एक गैलरी टूटकर गिर गई। बताया जा रहा है कि गैलरी करीब 1500 लोग के ऊपर आकर गिरी है। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हैदाराबाद भेजा गया है। सूर्यापेट के इस मैदान में तीन गैलरियां बनाई गई थी। एक एक गैलरी में करीब 5000 लोगों की बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

इस हादसे में से कम से कम 100 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से पांच या छह लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। अन्य लोगों को लगी चोटों की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि लकड़ी और अन्य चीजों से बनी यह दीर्घा कमजोर निर्माण के कारण गिर गयी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा। 

पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दीर्घा के गिरने के बाद कई दर्शक चल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें एम्बुलेंस, पुलिस और अन्य वाहनों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूर्यपेठ जिला पुलिस अधीक्षक आर भास्करन ने कहा, ‘‘हम गैलरी और अस्पताल दोनों जगहों पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’’ टूर्नामेंट का आयोजन तेलंगाना कबड्डी संघ और सूर्यपेठ जिला कबड्डी संघ के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था। 

वहीं मैदान में करीब 15000 दर्शकों को बैठने की व्यवस्था है। बता दें कि देश के 29 राज्यों से कब्बड्डी के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने के लिए आए हुए हैं। घटना के वक्त का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गैलरी अचानक से टूटती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद दर्शक अचानक से नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन जाती है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत