1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेह में पारा शून्य से 6.7 डिग्री नीचे लुढका, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में वर्षा और हिमपात की संभावना

लेह में पारा शून्य से 6.7 डिग्री नीचे लुढका, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में वर्षा और हिमपात की संभावना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 10:41 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 10:41 pm IST

जम्म कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में बृहस्पतिवार शाम को हल्के से लेकर मध्यम श्रेणी का हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। मौसमविज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Temperature dips in Leh- India TV Hindi
Temperature dips in Leh

जम्मू: जम्म कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में बृहस्पतिवार शाम को हल्के से लेकर मध्यम श्रेणी का हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। मौसमविज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया जबकि कश्मीर घाटी में उसमें वृद्धि जारी रही। प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ठंडा स्थान रहा। कश्मीर में श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.3 और न्यूनतम 5.8 डिग्री रहा। 

शहर में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा जबकि रात का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकारी ने बताया कि दो सप्ताह में यह पहली बार हुआ है कि श्रीनगर में तापमान सामान्य के ऊपर रहा जबकि 6-7 नवंबर को इस सीजन का भारी हिमपात हुआ था। उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की पर्यटन स्थल गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री से नीचे रहा। दूसरे नंबर पर पहलगाम रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा। 

जम्मू में दिन का तापमान 24.6 डिग्री रहा जो सामान्य से कुछ डिग्री नीचे है। शहर में रात का तापमान 11.7 रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। कटरा में अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक जम्मू कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा लद्दाख में जोजिला, द्रास एवं श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में मध्यम हिमपात होने की संभावना जतायी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Leh