1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर लेह राजमार्ग पर कई जगह लैंडस्‍लाइड, सैंकड़ों वाहन फंसे

जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर लेह राजमार्ग पर कई जगह लैंडस्‍लाइड, सैंकड़ों वाहन फंसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2019 11:46 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:46 am IST

जम्मू कश्मीर में खराब मौसम और लैंडस्लाइड ने मुसीबत खड़ी कर दी है। राज्य के बेहद अहम माने जाने वाले जम्मू लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गई जगहों पर लैंड स्लाइड हो गई है।

Jammu Leh Highway- India TV Hindi
Jammu Leh Highway

जम्‍मू कश्‍मीर में खराब मौसम और लैंडस्‍लाइड ने मुसीबत खड़ी कर दी है।  राज्‍य के बेहद अहम माने जाने वाले जम्‍मू लेह राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर गई जगहों पर लैंड स्‍लाइड हो गई है। जिसकी वजह से सैकड़ों वाहन जहां के तहां फंस गए हैं। 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जम्‍मू लेह हाइवे पर जगह जगह लैंड स्‍लाइड होने की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। पुलिस के मुताबिक रास्‍ता खराब होने की वजह से जब तक रास्‍ता खुल नहीं जाता तब तक आज दिन भर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। रास्‍ते को खोलने के लिए कोशिशें जारी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत