1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Leh ट्रिप पर पत्नी के साथ निकले मिलिंद सोमन, रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

Leh ट्रिप पर पत्नी के साथ निकले मिलिंद सोमन, रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

 Published : Oct 07, 2019 08:41 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 09:21 pm IST

मोस्ट हैंडसम और डैशिंग मिलिंद सोमन इन दिनों पत्नी अंकिता के साथ लेह लद्दाख के साथ घूमने निकल गए हैं।

मिलिंद सोमन- India TV Hindi
मिलिंद सोमन

नई दिल्ली: मोस्ट हैंडसम और डैशिंग मिलिंद सोमन इन दिनों पत्नी अंकिता के साथ लेह लद्दाख के साथ घूमने निकल गए हैं। और वहां से पति-पत्नी की बेहद रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।  इन दिनों मिलिंद अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। मिलिंद आए दिन सोशल मीडिया पर पत्नी अंकिता कंवर के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर करते रहते हैं।

इस वीडियो में दोनों डांस कर रहे हैं और किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है। मिलिंद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है- 'रोहतांग ला में फन टाइम'। साथ ही साथ मिलिंद ने अंकिता के साथ मनाली से लेह जाते हुए रास्ते की खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। बता दें कि मिलिंद आए दिन पत्नी के साथ वीडियो शेयर करते हैं और इस पावर कपल की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती है। कभी ये साथ में योगा और कभी यह साथ एक्सरसाइज करते नजर आते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन